Highlight Lines
🔴 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली ‘पारस’ पोर्टल की पहली समीक्षा बैठक
🔴 हर महीने के अंतिम मंगलवार को होगी योजनाओं की समीक्षा
🔴 सीएम हेल्पलाइन, सेवा सेतु और एग्रीस्टैक की प्रगति पर फोकस
🔴 योजनाओं में लापरवाही पर अधिकारियों को सख्त निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में ‘पारस’ (PARAS) पोर्टल की पहली राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पोर्टल शासन की योजनाओं की प्रभावी निगरानी, पारदर्शिता और जवाबदेही को नई मजबूती प्रदान करेगा।

अब हर महीने होगी योजनाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब हर महीने के अंतिम मंगलवार को पारस पोर्टल के माध्यम से राज्य की सभी प्रमुख योजनाओं और जनसेवाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी। इससे योजनाओं की प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और समय पर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएंगे।
इन प्रमुख योजनाओं की हुई समीक्षा
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभागवार समीक्षा करते हुए सीएम हेल्पलाइन 1076, सेवा सेतु, एग्रीस्टैक, विकसित भारत जी-रामजी, डीबीएन वित्तपोषित मोबाइल टॉवर परियोजना और स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख कार्यक्रमों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया।
अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग तय लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए जनता तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करे।
