मिर्जा चौकी थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर देशी कट्टा और खोखा बरामद किया

साहिबगंज। मिर्जा चौकी थाना क्षेत्र में करमा पूजा के दौरान महिलाओं से कथित अभद्रता और छेड़खानी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना के दौरान फायरिंग किए जाने का भी आरोप है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर एक देशी कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया।
करमा पूजा के दौरान विवाद का आरोप
पुलिस के मुताबिक 22 सितंबर की रात करमा पूजा के दौरान कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और छेड़खानी की। इसी दौरान एक आरोपी द्वारा देशी कट्टा निकालकर फायरिंग करने और मौके से फरार होने की बात सामने आई।
घटना को लेकर 23 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस टीम ने दो आरोपियों को पकड़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने छापेमारी कर करण रिखियासन और रामकुमार राय को गिरफ्तार किया।
देशी कट्टा और खोखा बरामद
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर एक देशी कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस मामले में घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
छापेमारी टीम में एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह, थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव, प्रवीण कुमार प्रभाकर, विक्रम कुमार बाजरी, कृष्ण कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
