रायगढ़। महिला पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मानजनक कार्यस्थल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस ने एक विशेष मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। पुलिस लाइन उर्दना में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन जिला पुलिस रायगढ़ और “आगाज़ – एक नई पहल” संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यशाला में महिला पुलिसकर्मियों को मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और सुरक्षित मासिक धर्म प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पर्यावरण-अनुकूल सेनेटरी अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छ आदतों को अपनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
Highlight Lines
🔴महिला पुलिसकर्मियों के लिए MHM जागरूकता कार्यशाला आयोजित
🔴स्वास्थ्य, स्वच्छता और वैज्ञानिक सोच पर दिया गया जोर
🔴मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने की पहल
🔴पर्यावरण-अनुकूल सेनेटरी अपशिष्ट प्रबंधन की दी जानकारी
🔴एसएसपी बोले— स्वस्थ महिला पुलिसकर्मी ही बेहतर सेवा की आधारशिला
जिला स्वच्छता मिशन की नोडल अधिकारी मोनिका इजारदार ने मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और वैज्ञानिक सोच अपनाने की आवश्यकता बताई। वहीं डीएसपी उन्नति ठाकुर ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता ही महिला पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और आत्मविश्वास की मजबूत नींव है।
कार्यक्रम के अंत में सभी महिला पुलिसकर्मियों ने मासिक धर्म स्वच्छता और जागरूकता का संदेश समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षित कार्य वातावरण रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है। जागरूक और स्वस्थ पुलिसकर्मी ही समाज की बेहतर सेवा कर सकते हैं।
