रायपुर। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि तीन महीने बढ़ाने की घोषणा की है।

Highlight Lines
🔴बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि 3 महीने बढ़ेगी
🔴सीएम विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा
🔴सरचार्ज माफी का मिलेगा लाभ
🔴लंबित बिजली बिल जमा करने का मिलेगा अतिरिक्त समय
🔴कबीर जयंती महोत्सव में सीएम का ऐलान
रायपुर के समीप सोनपैरी में आयोजित कबीर जयंती महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना की अवधि बढ़ने से अधिक से अधिक उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट और अन्य आकर्षक प्रावधानों का फायदा मिलेगा, जिससे वे अपने लंबित बिजली बिल आसानी से जमा कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आम उपभोक्ताओं को राहत देने और बिजली बिलों के लंबित मामलों का समाधान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। योजना की अवधि बढ़ने से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
