गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में आयोजित इस शिविर में 55 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Highlight Lines
🔴 राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर पुलिस कंट्रोल रूम में स्वास्थ्य शिविर
🔴 55 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का हुआ हेल्थ चेकअप
🔴 डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के साथ दिए जरूरी परामर्श
🔴 पुलिसकर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की पहल

शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। डॉक्टरों की टीम ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया।
