Highlight Lines
🔴 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र
🔴 राष्ट्रपति ने सरकार के प्रस्ताव को दी मंजूरी
🔴 राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर होगी चर्चा
🔴 किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
रायपुर। संसद मानसून सत्र 2026 का आयोजन 20 जुलाई से 13 अगस्त तक किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

संसद मानसून सत्र 2026 के दौरान संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा, बहस और आवश्यक विधायी कार्य किए जाएंगे। सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक भी इस सत्र में पेश कर सकती है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए संसद मानसून सत्र 2026 की जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह सत्र राष्ट्रीय हित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा और निर्णय लेने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।
20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलने वाला संसद मानसून सत्र 2026 देश के राजनीतिक और विधायी दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।
