Highlight Lines
🔴 पहली पत्नी से संतान नहीं होने पर साली से की दूसरी शादी
🔴 दूसरी पत्नी से हुए तीन बच्चे, फिर तीसरी महिला से बढ़ी नजदीकी
🔴 दोनों पत्नियों से मारपीट कर मायके छोड़ आया आरोपी
🔴 सकरी थाने में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर। सकरी मारपीट मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पहली पत्नी से संतान नहीं होने पर अपनी ही साली से दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी से तीन बच्चे होने के बाद वह एक अन्य महिला के संपर्क में आ गया। इसके बाद उसने अपनी दोनों पत्नियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़िता शशि सूर्यवंशी ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला के अनुसार, उसके पति चंद्रप्रकाश सूर्यवंशी ने संतान नहीं होने पर उसकी बहन पूर्णिमा सूर्यवंशी से दूसरी शादी की थी। पूर्णिमा से तीन बच्चे होने के बाद आरोपी का किसी अन्य महिला से संबंध हो गया।
शिकायत के अनुसार, आरोपी आए दिन दोनों पत्नियों से मारपीट करता था। कुछ दिन पहले उसने दूसरी पत्नी पूर्णिमा की पिटाई कर उसे मायके छोड़ दिया। इसके बाद रविवार शाम घरेलू सामान लाने की बात पर पहली पत्नी शशि के साथ भी मारपीट की।
बीच-बचाव करने पहुंची आरोपी की मां के सामने भी विवाद जारी रहा। बाद में आरोपी दोनों बहनों को चोरभट्टी ले गया, जहां उनके साथ फिर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
घायल महिलाओं की शिकायत पर सकरी मारपीट मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
