Highlight Lines
🔴 अमित शाह की अध्यक्षता में नर्मदा परियोजनाओं पर हुई उच्च स्तरीय बैठक
🔴 सीएम मोहन यादव ने कई केंद्रीय मंत्रियों से की अलग-अलग मुलाकात
🔴 अंतर्राज्यीय परियोजनाओं और विकास कार्यों पर हुई चर्चा
🔴 मध्यप्रदेश के हितों से जुड़े मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष रखा
भोपाल। सीएम मोहन यादव दिल्ली दौरा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिवसीय नई दिल्ली प्रवास में मध्यप्रदेश के विकास और राज्यहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर कई केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से महत्वपूर्ण चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। इस दौरान नर्मदा परियोजनाओं से जुड़े लंबित अंतर्राज्यीय मुद्दों और परियोजनाओं में तेजी लाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से अलग-अलग मुलाकात कर मध्यप्रदेश से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों से भी अलग-अलग बैठक कर अंतर्राज्यीय परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आपसी समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया। मुलाकात के दौरान उन्होंने सभी केंद्रीय मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
