Highlight Lines
🔴 अल नीनो के असर को लेकर केंद्र सरकार की उच्चस्तरीय समीक्षा
🔴 अप्रैल से ही शुरू की गई निगरानी और तैयारी
🔴 बुवाई और बाजार की स्थिति पर लगातार नजर
🔴 किसानों को मक्का, बाजरा और मूंग बोने की सलाह
रायपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अल नीनो के संभावित प्रभाव को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने अप्रैल माह से ही अल नीनो की चुनौती से निपटने की तैयारी शुरू कर दी थी और देशभर में फसलों तथा बाजार की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि अल नीनो निगरानी प्रकोष्ठ और नोडल अधिकारियों के माध्यम से बुवाई, फसल और बाजार की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि मानसून में देरी के कारण तुअर, सोयाबीन, कपास सहित कई फसलों की बुवाई प्रभावित हुई है। ऐसे में किसानों को कम पानी में तैयार होने वाली मक्का, बाजरा और मूंग जैसी फसलों को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है, ताकि संभावित मौसमीय चुनौतियों का प्रभाव कम किया जा सके।
