Highlight Lines
🔴 मुख्य सचिव विकासशील ने स्वतंत्रता दिवस तैयारियों की समीक्षा की
🔴 राज्य स्तरीय समारोह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में होगा
🔴 सुबह 9 बजे शुरू होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
🔴 विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा, यातायात, मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि सत्कार और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर व्यापक चर्चा की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां भी सौंप दी गईं।
पुलिस परेड ग्राउंड में होगा राज्य स्तरीय समारोह
बैठक में बताया गया कि राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 11 अगस्त नहीं बल्कि 15 अगस्त को आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सुबह 9 बजे से शुरू होगा। समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों को समयबद्ध तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए।
तैयारियों की नियमित होगी समीक्षा
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही समारोह की तैयारियों की नियमित समीक्षा करने पर भी जोर दिया।
