Highlight Lines
🔴 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन में अगस्त की कई तारीखों पर कंफर्म सीटें उपलब्ध
🔴 रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव समेत कई स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव
🔴 एसी-3 और स्लीपर दोनों श्रेणियों में खाली हैं सैकड़ों सीटें
🔴 श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 5-5 विशेष फेरे
रायपुर।
सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) जाने वाले शिवभक्तों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (08895/08896) का संचालन शुरू किया है। अगस्त माह की कई तारीखों पर इस ट्रेन में अभी भी सैकड़ों कंफर्म सीटें उपलब्ध हैं।

वेटिंग की परेशानी से मिलेगी राहत
रेलवे के अनुसार 8, 15, 22 और 29 अगस्त को इतवारी से चलने वाली तथा वापसी की तारीखों में एसी-3 और स्लीपर दोनों श्रेणियों में पर्याप्त सीटें खाली हैं। ऐसे में श्रद्धालु बिना लंबी वेटिंग की चिंता किए अग्रिम आरक्षण करा सकते हैं।
छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इससे प्रदेश के हजारों श्रद्धालुओं को सीधे देवघर जाने की सुविधा मिलेगी।
जानिए ट्रेन की समय-सारिणी
गाड़ी संख्या 08895 (इतवारी–मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल) अगस्त में 8, 15, 22 और 29 अगस्त को इतवारी से रवाना होगी।
वहीं गाड़ी संख्या 08896 (मधुपुर–इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल) 2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त को मधुपुर से वापस चलेगी।
श्रद्धालुओं से समय रहते टिकट बुक कराने की अपील
रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं से समय रहते टिकट बुक कराने की अपील की है, ताकि सावन के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरी की जा सके। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और सीटों की उपलब्धता की जानकारी भी अवश्य जांच लें।
