महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों की बदली जिंदगी पर लिखी पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का सीएम साय ने किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पत्रकार सुश्री निशा द्विवेदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का विमोचन किया। दो भागों में प्रकाशित इस पुस्तक में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं के अनुभवों, उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते कदमों को संकलित किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पुस्तक के प्रकाशन पर पत्रकार सुश्री निशा द्विवेदी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की महिलाओं को नियमित आर्थिक संबल देने के साथ उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है। इसके साथ ही परिवार के महत्वपूर्ण निर्णयों में महिलाओं की भूमिका भी मजबूत हुई है। उन्होंने इसे महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल बताया।
महिलाओं की जरूरतों में मददगार बन रही योजना
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता उनकी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है। अनेक महिलाएं इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई, पोषण, स्वास्थ्य, घरेलू जरूरतों और बचत के लिए कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि नियमित रूप से बैंक खाते में राशि मिलने से महिलाओं में आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत हुई है। योजना का प्रभाव केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे महिलाओं में अपने फैसले खुद लेने का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
लाभार्थियों के जीवन में बदलाव ही योजना की असली सफलता
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी जनकल्याणकारी योजना की वास्तविक सफलता उसके लाभार्थियों के जीवन में दिखाई देने वाले बदलाव से मापी जाती है। ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ पुस्तक में योजना से जुड़ी महिलाओं के अनुभवों को सामने लाने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि ऐसी पुस्तकें सरकारी योजनाओं के सामाजिक प्रभाव को समझने के साथ भविष्य के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज का काम करती हैं। महिलाओं के व्यक्तिगत अनुभवों के माध्यम से यह समझने में मदद मिलती है कि योजना ने उनके जीवन को किस तरह प्रभावित किया है।
करीब 70 लाख महिलाओं को मिल रही आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। योजना के माध्यम से प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जा रही है।
मुख्यमंत्री के अनुसार योजना की 30 किस्तों के माध्यम से अब तक लगभग 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास और आजीविका के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने भी की पुस्तक की सराहना
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि इसमें महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं के अनुभवों और उनकी भावनाओं को शब्द दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी योजना का वास्तविक प्रभाव जानने के लिए हितग्राहियों के बीच जाकर उनसे संवाद करना और उनके जीवन में आए बदलावों को समझना जरूरी है। गांव-गांव जाकर महिलाओं से मिलना, उनके अनुभवों को समझना और उन बदलावों को पुस्तक के रूप में संजोना चुनौतीपूर्ण कार्य है।
श्रीमती रजवाड़े ने कहा कि पत्रकार सुश्री निशा द्विवेदी ने पुस्तक के माध्यम से महतारी वंदन योजना के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव को जमीनी स्तर पर सामने लाने का सार्थक प्रयास किया है। उन्होंने लेखिका को पुस्तक के प्रकाशन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
महिलाओं की कहानियों और अनुभवों को पुस्तक में मिली जगह
पुस्तक की लेखिका पत्रकार सुश्री निशा द्विवेदी ने बताया कि ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ के दोनों भागों में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की ऐसी महिलाओं की कहानियों और अनुभवों को शामिल किया गया है, जिन्हें महतारी वंदन योजना से आर्थिक संबल मिला है।
पुस्तक में यह बताने का प्रयास किया गया है कि नियमित आर्थिक सहायता ने महिलाओं की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के साथ उनके आत्मविश्वास और आर्थिक निर्णय लेने की क्षमता को किस तरह प्रभावित किया है।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री कृष्णा दास, जनसंपर्क आयुक्त श्री रजत बंसल, श्री गौरी शंकर श्रीवास, सुश्री शताब्दी पांडेय सहित बड़ी संख्या में महिला पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
23 अगस्त 2026 का आज का राशिफल पढ़ें।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- आमिर खान फिर करेंगे जबरदस्त लुक ट्रांसफॉर्मेशन, ‘ललकारा’ में निभाएंगे 25 साल के युवक का किरदार
- छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का संक्रमण, अब तक 38 मरीज मिले; रायपुर में सबसे ज्यादा केस
- रक्षाबंधन पर सुकमा में ‘रक्षा सूत्र’ अभियान, जवानों के लिए भेजी गईं राखियां
- श्रावण मास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपरिवार किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ पुस्तक का किया विमोचन, महिलाओं की सफलता की कहानियां हुईं संकलित
