कवर्धा के ग्राम छीरहा में भक्तिमय रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम और लक्ष्मीनारायण की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

कवर्धा। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ग्राम छीरहा स्थित हाईटेक नए बस स्टैंड और लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर के समीप आयोजित भक्तिमय रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मीनारायण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
रामधुनी टीम के साथ बैठकर किया कीर्तन
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने श्रद्धापूर्वक रामधुनी में सहभागिता की। वे रामधुनी टीम के सदस्यों के साथ बैठकर कीर्तन में भी शामिल हुए। उनके साथ मौजूद श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।
भक्तिमय वातावरण में भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश की उन्नति और सभी नागरिकों के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
धार्मिक आयोजनों से बढ़ता है प्रेम और सद्भाव
विजय शर्मा ने कहा कि धार्मिक और भक्तिमय आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है। ऐसे आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं।
रामधुनी कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर भक्ति और धार्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में सहभागिता कर भगवान श्रीराम का स्मरण किया।
श्रद्धालुओं में दिखा खास उत्साह
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। रामधुनी और कीर्तन के बीच भक्तिमय माहौल बना रहा। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने से श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।



