शहीद जवानों के परिजनों का हुआ सम्मान, 132 अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया

कवर्धा। जिला मुख्यालय के आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुई। इसके बाद राष्ट्रगान और पुलिस बैंड की धुन के साथ राष्ट्रीय सलामी दी गई। मुख्य अतिथि मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों के नाम मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया।
स्वतंत्रता सेनानियों और वीर नायकों को किया नमन
अपने संबोधन में मंत्री लखन लाल देवांगन ने स्वतंत्रता दिवस को मां भारती की वंदना और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान सपूतों को नमन करने का दिन बताया।
उन्होंने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव आंबेडकर, वीर सावरकर सहित अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। साथ ही धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह और वीर गुंडाधुर जैसे छत्तीसगढ़ के वीर नायकों के संघर्ष को भी नमन किया।
समारोह के दौरान मंत्री ने उल्लास के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े।

10 परेड दलों ने किया शानदार मार्चपास्ट
परेड कमांडर आरआई पुष्पेंद्र प्रताप सिंह और सेकंड कमांडर प्रशिक्षु सूबेदार पायल प्रधान के नेतृत्व में 10 परेड दलों ने आकर्षक मार्चपास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी।
परेड में 17वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरुष एवं महिला, नगर सेना, वन विभाग, एनसीसी बालक-बालिका, पीजी कॉलेज, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल और जिला गाइड टीम की टुकड़ियां शामिल रहीं।
शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री लखन लाल देवांगन ने कबीरधाम जिले के शहीद जवानों के परिजनों को शॉल, श्रीफल और उपहार भेंटकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में शहीद आरक्षक झल्लू प्रसाद नेवले के पुत्र जितेंद्र नेवले, शहीद आरक्षक चंद्र सिंह मेरावी की पुत्री संगीता मेरावी और शहीद नरेंद्र शर्मा के भतीजे हिरेंद्र शर्मा शामिल रहे। इन शहीद जवानों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान नक्सली मुठभेड़ में अपने प्राणों का बलिदान दिया था।
विद्यार्थियों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
मुख्य समारोह में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति, छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और ग्रामीण परिवेश पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ने प्रथम, स्वामी आत्मानंद स्कूल दुर्गावती चौक ने द्वितीय और अभ्युदय स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं डीपीएस स्कूल और पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल सिग्नल चौक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
परेड में 17वीं वाहिनी रही प्रथम
आकर्षक मार्चपास्ट के लिए सशस्त्र प्लाटून वर्ग में 17वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिला पुलिस बल पुरुष द्वितीय और जिला नगर सेना तृतीय स्थान पर रही।
जूनियर वर्ग में एनसीसी बालक डिवीजन, पीजी कॉलेज प्रथम, एनसीसी बालिका डिवीजन, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल द्वितीय और एनसीसी बालक डिवीजन, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।
132 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
समारोह में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 132 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें पुलिस, राजस्व, जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, नगर सेना और जनसंपर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- ‘लइका चिन्हारी’ एप से होगी ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान, स्कूलों में दोबारा दिलाया जाएगा प्रवेश
- केलो डैम के 6 गेट खुले, उफान पर आई केलो नदी; रायगढ़ के कई इलाकों में जलभराव
- उफनती चिंतावागु नदी के बीच नगर सेना ने बीमार महिला को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
- ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान के तहत जांजगीर-चांपा में 79 बालिका शौचालय स्वीकृत
- आज का राशिफल — 25 अगस्त 2026, मंगलवार
