Highlight Lines
🔴 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जिला कार्यालय का लोकार्पण
🔴 डॉ. रमन सिंह और विजय शर्मा भी रहे मौजूद
🔴 सांसद संतोष पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने की शिरकत
🔴 बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में हुए शामिल
कवर्धा। कवर्धा बीजेपी जिला कार्यालय का आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान नेताओं ने नए जिला कार्यालय को संगठन की गतिविधियों को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और पार्टी नेतृत्व का स्वागत किया।
