Highlight Lines
🔴 राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक
🔴 दिसंबर 2026 में प्रस्तावित निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा
🔴 15 नगरीय निकायों और 2 नई नगर पंचायतों में होंगे चुनाव
🔴 शासन स्तर पर चल रही तैयारियों की हुई विस्तृत समीक्षा
रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने समीक्षा बैठक आयोजित की। नवा रायपुर स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में दिसंबर 2026 में कार्यकाल पूरा कर रही 15 नगरीय निकायों—जिनमें 4 नगर निगम, 5 नगर पालिका परिषद और 6 नगर पंचायत शामिल हैं—के आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही दो नवगठित नगर पंचायतों में प्रस्तावित आम निर्वाचन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
बैठक के दौरान शासन स्तर पर की जा रही आवश्यक प्रशासनिक और निर्वाचन संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
