Highlight Lines
🔴 रायपुर में डॉ. तीजन बाई को दी गई संगीतमय श्रद्धांजलि
🔴 संस्कृति मंत्री ने वार्षिक राज्य सम्मान की घोषणा की
🔴 गनियारी गांव को कला ग्राम के रूप में किया जाएगा विकसित
🔴 5 जुलाई को हुआ था पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन
रायपुर। तीजन बाई राज्य सम्मान की घोषणा करते हुए संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि पंडवानी की महान लोकगायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर हर वर्ष राज्य सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह घोषणा रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर स्थित मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम में की गई।

संस्कृति मंत्री ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने पंडवानी कला को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई। उनके सम्मान में उनके गृहग्राम गनियारी को कला ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनकी कला और विरासत से प्रेरणा ले सकें।
गौरतलब है कि पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई का 5 जुलाई को निधन हो गया था। उनके निधन से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
