Anantnag: Ponywalas arrive with their horses at the Sheshnag camp as part of the final preparations ahead of the annual Shri Amarnath Yatra in Anantnag district, Jammu and Kashmir, on Tuesday, June 30, 2026. (Photo: IANS)
Highlight Lines
🔴 पंजीकरण और सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा अनिवार्य
🔴 तय तिथि पर ही मिलेगी यात्रा की अनुमति
🔴 बिना पंजीकरण वाले श्रद्धालु यात्रा न करें
🔴 दैनिक यात्री सीमा पहले की तरह लागू रहेगी
रायपुर। अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने नई एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से पंजीकरण प्रक्रिया और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

एडवाइजरी के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत निर्धारित दैनिक तीर्थयात्री सीमा लागू रहेगी। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे पहले से पंजीकरण कराएं और अपने यात्रा परमिट में अंकित निर्धारित तिथि पर ही यात्रा करें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन श्रद्धालुओं का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे अपनी निर्धारित तिथि की प्रतीक्षा करें। साथ ही यह भी कहा गया है कि पंजीकृत यात्रियों को उनकी तय तारीख से पहले यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे यात्रा व्यवस्था को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने में मदद मिलेगी।
