कवर्धा में राजनांदगांव रेंज स्तरीय NDPS एक्ट कार्यशाला आयोजित, तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने और वैज्ञानिक साक्ष्यों के बेहतर इस्तेमाल पर जोर

कवर्धा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को अब सिर्फ आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि पूरे तस्करी नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की दिशा में कार्रवाई करनी होगी। यह बात उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में आयोजित राजनांदगांव रेंज स्तरीय NDPS एक्ट कार्यशाला में कही।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य NDPS मामलों की विवेचना में गुणवत्ता और प्रभावशीलता बढ़ाना तथा न्यायालय में आरोपियों की दोषसिद्धि की प्रक्रिया को मजबूत करना था। कार्यशाला में राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव समेत विभिन्न जिलों के पुलिस अधिकारी और विवेचना अधिकारी शामिल हुए।
गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क तक पहुंचे पुलिस
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई को पुलिस को मिशन के रूप में लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल कानून-व्यवस्था से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि समाज, युवाओं और आने वाली पीढ़ी की सुरक्षा से भी सीधे जुड़ा है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशे के मामलों में कार्रवाई केवल आरोपी की गिरफ्तारी तक सीमित न रहे। आरोपियों के संपर्क, लोकेशन, आवागमन और नशीले पदार्थों के स्रोत की जांच कर पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जाए।
तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों पर जोर
विजय शर्मा ने NDPS मामलों की जांच में वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के बेहतर इस्तेमाल की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि मजबूत विवेचना से ही न्यायालय में दोषसिद्धि की प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जा सकता है।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों से अपने-अपने क्षेत्रों को नशे के अवैध कारोबार से मुक्त कराने के लिए ठोस और प्रभावी कार्रवाई करने का आह्वान किया।
गांजा तस्करी के स्रोतों की पहचान जरूरी
उप मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से गांजा तस्करी के स्रोतों की पहचान करने और तकनीक की मदद से अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने पर जोर दिया। उनका कहना था कि केवल स्थानीय स्तर पर पकड़े गए आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय नशे की सप्लाई चेन और उसके पीछे सक्रिय लोगों तक पहुंचना जरूरी है।
आईजी अजय यादव ने बताई विवेचना की बारीकियां
कार्यशाला में आईजी अजय यादव ने NDPS मामलों में साक्ष्य संकलन, तकनीकी साक्ष्यों के उपयोग और न्यायालय में दोषसिद्धि के लिए जरूरी प्रक्रियाओं की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी।
उन्होंने भी कहा कि कार्रवाई को गिरफ्तार आरोपी तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। पुलिस को पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर उसे खत्म करने की दिशा में काम करना होगा।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
कार्यशाला के दौरान NDPS एक्ट के मामलों में बेहतर विवेचना करने और आरोपियों को न्यायालय से दोषसिद्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्य की सराहना की।
इसे भी पढ़े…..
14 सितंबर से चक्रधर समारोह का आगाज, उषा बारले की पंडवानी से कविता कृष्णमूर्ति की संगीत संध्या तक खास प्रस्तुतियां
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- Today Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज फिर बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार; तापमान 32 डिग्री तक

- Today Raipur News: छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप; हालत गंभीर

- Today Bilaspur News: तीज पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, 14 सितंबर को फिर चलेगी रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन

- Today Madhya Pradesh News: सागर में दिग्विजय सिंह के गंभीर आरोप, बोले- एसपी हर महीने 50 लाख की कर रहे वसूली

- Today India News: नई दिल्ली में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन संपन्न, PM मोदी ने सहयोग और ठोस परिणामों पर दिया जोर

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
