41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे शुभारंभ; 23 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में होगा भव्य समापन

रायगढ़। महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना और रायगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को समर्पित 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 14 से 23 सितंबर तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित होगा। दस दिवसीय इस प्रतिष्ठित समारोह का शुभारंभ 14 सितंबर को शाम 7:15 बजे राज्यपाल रमेन डेका करेंगे।
समारोह के दौरान देश-प्रदेश के ख्यात कलाकार शास्त्रीय नृत्य, गायन, वादन, लोककला और साहित्य की विभिन्न विधाओं की प्रस्तुतियां देंगे। दस दिनों तक रायगढ़ का रामलीला मैदान कला और संस्कृति के अलग-अलग रंगों से सराबोर रहेगा।
पहली शाम पंडवानी और लोकसंगीत का आकर्षण
समारोह की शुरुआत श्री वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों की गणेश वंदना से होगी। इसके बाद पद्मश्री डॉ. उषा बारले पंडवानी की प्रस्तुति देंगी। वहीं पद्मश्री अनुज शर्मा लोककला एवं संगीत की प्रस्तुति से पहली शाम को खास बनाएंगे।
आगामी दिनों में कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, कुचिपुड़ी, मणिपुरी और कथकली सहित देश की विभिन्न शास्त्रीय नृत्य शैलियों की प्रस्तुतियां होंगी। इसके साथ पंडवानी, लोकनृत्य, लोकसंगीत, भजन और वादन भी समारोह के प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
दिनवार कार्यक्रम: हर शाम दिखेगा कला का अलग रंग
14 सितंबर
- श्री वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों की गणेश वंदना
- पद्मश्री डॉ. उषा बारले की पंडवानी
- पद्मश्री अनुज शर्मा की लोककला एवं संगीत प्रस्तुति
15 सितंबर
- अनुष्का सुल्तानिया का कथक
- स्टार्क सोसाइटी बाड़मेर का राजस्थानी फोक
- टी. लक्ष्मी रेड्डी का कुचिपुड़ी
- निशित गंगानी का तबला वादन
- तरुणा साहू एवं ग्रुप की पंडवानी
- माधवरस बैंड का भजन गायन
16 सितंबर
- डॉ. दीपिका सरकार का भरतनाट्यम
- विभूति शर्मा का कथक
- भूपेंद्र साहू का छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य
- मौमाला नायक तथा यास्मीन सिंह एवं ग्रुप का कथक
- पायल साहू एवं ग्रुप की लोककला प्रस्तुति
17 सितंबर
- शिव शक्ति कला संस्थान का कथक
- जाह्नवी बेहरा का ओडिसी
- शिवरंजनी हरीश का भरतनाट्यम
- मधुमिता रॉय मिश्रा का कथक
- कलापर्णा नृत्य समूह का भरतनाट्यम
- ‘बादल-बस्तर’ समूह की गीत एवं नृत्य प्रस्तुति
18 सितंबर
- श्वेता नायक एवं ग्रुप का कुचिपुड़ी
- डॉ. मंजू इलंगबम का मणिपुरी
- डॉ. खुशबू पंचाल का कथक
- पद्मश्री डॉ. भारती बंधु के कबीर भजन
- अनुराग शर्मा का लोक संगीत
19 सितंबर
- रीला होता एवं गौरीशंकर दाश की ओडिसी प्रस्तुति
- रात्रि 9 बजे अखिल भारतीय काव्य संध्या
20 सितंबर
- बी. साहू का गोटीपुआ
- खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की नृत्य प्रस्तुति
- पद्मश्री रामलाल बरेठ के निर्देशन में भूपेंद्र बरेठ एवं समूह का कथक
- इंडियन आइडल फेम अमित साना का गायन
21 सितंबर
- आर्या नंदे का ओडिसी
- संस्कार कला संघ की नृत्य नाटिका
- नृत्यांजलि का बनारस घराने का कथक
- सोनू गुप्ता एवं ग्रुप का लोक संगीत
- वासंती वैष्णव एवं ग्रुप का कथक
- रुद्रशंकर मिश्रा का बनारस घराने का कथक
- ‘त्रिवेणी संगम’ की संतूर-पखावज-तबला वादन प्रस्तुति
22 सितंबर
- दीक्षा रथ का ओडिसी
- लहरगंगा पुरानिक साहू की प्रस्तुति
- गुरु कोट्टक्कल नंदकुमारन नायर का कथकली
- प्रो. डॉ. लवली शर्मा का सितार वादन
- लोक संगीत की प्रस्तुति
- राकेश शर्मा का सूफी गायन
23 सितंबर को होगा भव्य समापन
चक्रधर समारोह का समापन 23 सितंबर को भव्य कार्यक्रम के साथ होगा। समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
समापन की सबसे बड़ी प्रस्तुतियों में पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की विशेष संगीत संध्या और आयुष नामदेव के ‘सियाधेश म्यूजिक बैंड’ की प्रस्तुति शामिल होगी।
इस तरह 14 से 23 सितंबर तक चलने वाला चक्रधर समारोह रायगढ़ में शास्त्रीय कला, लोक परंपरा, संगीत और साहित्य का अनूठा संगम पेश करेगा।
इसे भी पढ़े…..
Today Breaking News Raigarh: ट्रांसपोर्ट नगर में युवक की मौत का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरा फरार
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- Today Raigarh News: 14 सितंबर से चक्रधर समारोह का आगाज, उषा बारले की पंडवानी से कविता कृष्णमूर्ति की संगीत संध्या तक खास प्रस्तुतियां

- Today Raigarh News: 14 सितंबर से सजेगा चक्रधर समारोह, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे 41वें अंतर्राष्ट्रीय समारोह का शुभारंभ

- Today Raigarh News: गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, रात 10 से सुबह 6 बजे तक साउंड सिस्टम पर रोक; पंडालों में नशा भी प्रतिबंधित

- Today Raigarh News: रायगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, सुबह बारिश के बाद दोपहर में तेज धूप और शाम को मूसलाधार बारिश

- Today Dhamtari News: पंचायतों की खाली जमीन से बढ़ेगी कमाई, धमतरी में PPP मॉडल से तैयार हो रहे आय के नए रास्ते

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
