शांति समिति की बैठक में आयोजन समितियों को सुरक्षा के निर्देश, वॉलिंटियर्स की जानकारी थाने में देने और विद्युत व्यवस्था सुरक्षित रखने के निर्देश

रायगढ़। गणेशोत्सव के दौरान जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम अपूर्व प्रियेश ने गणेशोत्सव आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए आयोजन समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी तथा विभिन्न गणेशोत्सव समितियों के सदस्य मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और निर्धारित नियमों का पालन करना आयोजन समितियों की जिम्मेदारी होगी।
रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि यंत्र पर रोक
एडीएम ने आयोजन समितियों को निर्देश दिया कि रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी भी प्रकार के ध्वनि यंत्र का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। समितियों को कोलाहल अधिनियम और निर्धारित ध्वनि मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने कहा गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि धार्मिक आयोजन के दौरान अनुशासन बनाए रखना और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना आयोजन समितियों की जिम्मेदारी है।
पंडालों में नशे पर पूरी तरह प्रतिबंध
बैठक में पंडाल और आयोजन स्थल पर नशीले पदार्थों एवं नशीले पेय पदार्थों के सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
किसी पंडाल में नशीले पदार्थों का सेवन करते या नशे की स्थिति में कोई व्यक्ति पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वॉलिंटियर्स की जानकारी थाने में देनी होगी
गणेशोत्सव समितियों को अपने वॉलिंटियर्स की जानकारी संबंधित पुलिस थाने में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पंडाल की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए जिन वॉलिंटियर्स की ड्यूटी लगाई जाएगी, उनकी आवश्यक जानकारी भी पुलिस को देनी होगी।
इससे जरूरत पड़ने पर आयोजन समिति, पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकेगा।
पंडालों में विद्युत सुरक्षा पर विशेष जोर
प्रशासन ने पंडालों में विद्युत सुरक्षा को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। विद्युत तार खुले या कटे हुए नहीं होने चाहिए और बिजली कनेक्शन सुरक्षित तरीके से किया जाना चाहिए।
पंडाल या आसपास बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल विद्युत विभाग को सूचना देने कहा गया है, ताकि समय रहते कार्रवाई कर किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
शांति व्यवस्था बिगड़ी तो होगी कार्रवाई
गणेशोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी समितियों को निर्देश दिए गए हैं। किसी भी पंडाल में शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति में संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या होने पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479193299 पर सूचना देने की अपील की है।
शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील
प्रशासन ने जिले के सभी गणेशोत्सव आयोजन समितियों और नागरिकों से आपसी सहयोग, सौहार्द और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि सभी के सहयोग से गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
इसे भी पढ़े…..
Today Breaking News Raigarh: ट्रांसपोर्ट नगर में युवक की मौत का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरा फरार
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- Today Raigarh News: 14 सितंबर से चक्रधर समारोह का आगाज, उषा बारले की पंडवानी से कविता कृष्णमूर्ति की संगीत संध्या तक खास प्रस्तुतियां

- Today Raigarh News: 14 सितंबर से सजेगा चक्रधर समारोह, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे 41वें अंतर्राष्ट्रीय समारोह का शुभारंभ

- Today Raigarh News: गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, रात 10 से सुबह 6 बजे तक साउंड सिस्टम पर रोक; पंडालों में नशा भी प्रतिबंधित

- Today Raigarh News: रायगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, सुबह बारिश के बाद दोपहर में तेज धूप और शाम को मूसलाधार बारिश

- Today Dhamtari News: पंचायतों की खाली जमीन से बढ़ेगी कमाई, धमतरी में PPP मॉडल से तैयार हो रहे आय के नए रास्ते

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
