शिवा सेठ्ठी से मारपीट के बाद बिगड़ी थी तबीयत, अस्पताल में हुई मौत; पोस्टमार्टम में हेड इंजरी से हेमरेजिक शॉक की बात सामने आई, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया

रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में युवक की मारपीट के बाद हुई मौत के मामले में रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राजू महंत उर्फ संजय महंत (35) और कृष्णा साव उर्फ चुड़ामणि साव (35) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में शामिल तीसरा आरोपी धन्नू निषाद फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
महिला मित्र से मिलने पहुंचा था युवक
पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 की दरम्यानी रात सतीगुड़ी चौक निवासी शिवा सेठ्ठी (35 वर्ष) ट्रांसपोर्ट नगर में रहने वाली अपनी महिला मित्र से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान राजू महंत, कृष्णा साव और धन्नू निषाद ने उसे वहां आने से मना करते हुए विवाद किया।
आरोप है कि तीनों ने एक राय होकर शिवा के साथ हाथ-मुक्कों और लात-घूंसों से मारपीट की तथा उसे जमीन पर पटककर पीटा। मारपीट में शिवा को गंभीर बाहरी और अंदरूनी चोटें आईं।
घर पहुंचने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत
मारपीट के बाद शिवा किसी तरह वहां से निकलकर अपने दोस्त के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। प्राथमिक उपचार के बाद वह अपने घर चला गया, लेकिन घर पहुंचने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम में हेड इंजरी से मौत की बात
घटना की सूचना मिलने के बाद पहले थाना कोतवाली में शून्य पर मर्ग कायम किया गया। घटनास्थल जूटमिल थाना क्षेत्र का होने के कारण मर्ग डायरी जूटमिल पुलिस को भेजी गई।
जूटमिल पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों और बीच-बचाव करने वाले गवाहों के बयान दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक, गवाहों ने तीनों आरोपियों द्वारा शिवा के साथ मारपीट किए जाने की पुष्टि की।
पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट में चिकित्सक ने मृत्यु का कारण हेड इंजरी के कारण हेमरेजिक शॉक बताया। मर्ग जांच में मारपीट से आई गंभीर चोटों के कारण मौत होना पाए जाने के बाद 12 सितंबर को जूटमिल थाने में अपराध क्रमांक 540/2026, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।
जेल से रिहाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया।
पुलिस को जानकारी मिली कि राजू महंत और कृष्णा साव पूर्व की कार्रवाई के तहत जिला जेल रायगढ़ में निरुद्ध थे और उनकी रिहाई होने वाली थी। पुलिस टीम ने जेल परिसर के बाहर दोनों को उनके परिजनों के साथ तलब कर थाना लाया और पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ और मेमोरेंडम कथन में दोनों आरोपियों ने अपने साथी धन्नू निषाद के साथ मिलकर शिवा सेठ्ठी से मारपीट करना स्वीकार किया। विवेचना में गिरफ्तारी योग्य पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को 12 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
तीसरे आरोपी की तलाश जारी
मामले का तीसरा आरोपी धन्नू निषाद अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
- राजू महंत उर्फ संजय महंत (35 वर्ष), पिता लोकेश्वर दास महंत, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर वाल्मीकि आवास, जूटमिल, रायगढ़।
- कृष्णा साव उर्फ चुड़ामणि साव (35 वर्ष), पिता सीयाराम साव, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर वाल्मीकि आवास, जूटमिल, रायगढ़।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
आरोपियों की गिरफ्तारी में जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक हेमंत कश्यप, राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत और हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
SSP का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि कानून हाथ में लेकर किसी के साथ मारपीट करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि रायगढ़ पुलिस ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कड़ी और वैधानिक कार्रवाई करेगी।
एसएसपी ने आमजन से अपील की कि विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें और किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
इसे भी पढ़े…..
गणेश उत्सव और चक्रधर समारोह को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, अपराधों की पेंडेंसी पर SSP सख्त
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- Today Raigarh News: 14 सितंबर से चक्रधर समारोह का आगाज, उषा बारले की पंडवानी से कविता कृष्णमूर्ति की संगीत संध्या तक खास प्रस्तुतियां

- Today Raigarh News: 14 सितंबर से सजेगा चक्रधर समारोह, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे 41वें अंतर्राष्ट्रीय समारोह का शुभारंभ

- Today Raigarh News: गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, रात 10 से सुबह 6 बजे तक साउंड सिस्टम पर रोक; पंडालों में नशा भी प्रतिबंधित

- Today Raigarh News: रायगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, सुबह बारिश के बाद दोपहर में तेज धूप और शाम को मूसलाधार बारिश

- Today Dhamtari News: पंचायतों की खाली जमीन से बढ़ेगी कमाई, धमतरी में PPP मॉडल से तैयार हो रहे आय के नए रास्ते

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
