प्रधानमंत्री ने कहा- ब्रिक्स सिर्फ देशों का समूह नहीं, बल्कि वैश्विक समस्याओं के समाधान का इकोसिस्टम है

नई दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज संपन्न हो गया। दो दिवसीय सम्मेलन के समापन भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ब्रिक्स की विविधता उसकी पहचान है और सहयोग के जरिए मानवता के हित में ठोस प्रगति होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रिक्स अब अपने तीसरे दशक में प्रवेश कर रहा है, इसलिए दुनिया समूह से सिर्फ विचार और वादे नहीं, बल्कि ठोस परिणामों की उम्मीद करती है। उन्होंने ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ को भविष्य के सहयोग की स्पष्ट दिशा देने वाला बताया और परिणामों को समयबद्ध तरीके से जमीन पर उतारने पर जोर दिया।
स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन पर सहयोग
पीएम मोदी ने बताया कि संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए ब्रिक्स एकीकृत पूर्व चेतावनी प्रणाली पर सहमति बनी है। आपदा प्रबंधन के लिए पूर्व चेतावनी डेटा एकीकरण दिशानिर्देश भी तैयार किए गए हैं।
उन्होंने तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों के हथियारीकरण को वैश्विक प्रगति के लिए चुनौती बताया। साथ ही MSME, स्टार्टअप, डिजिटल कृषि, ऊर्जा भंडारण और शहरी परिवहन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की बात कही।
ग्लोबल साउथ तक पहुंचे ब्रिक्स के समाधान
प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रिक्स के भीतर विकसित समाधानों का लाभ केवल सदस्य देशों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इन्हें ग्लोबल साउथ की जरूरतों के अनुसार पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स में विविधता और सहयोग ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
समापन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स के अगले अध्यक्ष चीन को शुभकामनाएं दीं। सम्मेलन में ब्रिक्स के सहयोगी देशों के नेता और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरश भी शामिल हुए।
इसे भी पढ़े…..
14 सितंबर से चक्रधर समारोह का आगाज, उषा बारले की पंडवानी से कविता कृष्णमूर्ति की संगीत संध्या तक खास प्रस्तुतियां
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- Today Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज फिर बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार; तापमान 32 डिग्री तक

- Today Raipur News: छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप; हालत गंभीर

- Today Bilaspur News: तीज पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, 14 सितंबर को फिर चलेगी रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन

- Today Madhya Pradesh News: सागर में दिग्विजय सिंह के गंभीर आरोप, बोले- एसपी हर महीने 50 लाख की कर रहे वसूली

- Today India News: नई दिल्ली में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन संपन्न, PM मोदी ने सहयोग और ठोस परिणामों पर दिया जोर

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
