Highlight Lines
🔴 66 किलोग्राम सीनियर वर्ग में जीता स्वर्ण पदक
🔴 452 किलो से अधिक वजन उठाकर किया शानदार प्रदर्शन
🔴 अफ्रीका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में लहराया तिरंगा
🔴 छत्तीसगढ़ के दो अन्य खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में शामिल
रायपुर। जयदीप साहू गोल्ड मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। दुर्ग जिले के पावरलिफ्टर जयदीप साहू ने अफ्रीका में आयोजित एशियन, पैसिफिक और अफ्रीका अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 66 किलोग्राम सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

जयदीप साहू ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 452 किलोग्राम से अधिक वजन उठाया और अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर भारतीय टीम के कोच और पूर्व अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर कृष्णा साहू ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
चार से 12 जुलाई तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के दो अन्य खिलाड़ी प्रियंक मिश्रा और अमान शुक्ला भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जयदीप की इस सफलता से प्रदेश के खेल जगत में खुशी की लहर है।
