लगातार बारिश के बाद बढ़ी पानी की आवक, खर्राघाट और कयाघाट रपटा समेत कई जगहों पर आवागमन प्रभावित

रायगढ़। शहर में रविवार रात से रुक-रुककर हो रही लगातार बारिश के चलते केलो डैम में पानी की आवक बढ़ गई है। जलाशय का जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए केलो डैम के 6 गेट खोल दिए गए हैं। गेट खुलने के बाद केलो नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा और नदी उफान पर आ गई। नदी का पानी बढ़ने से शहर के कई निचले इलाकों और रपटों में जलभराव की स्थिति बन गई है।
केलो नदी का बढ़ा जलस्तर
लगातार बारिश के कारण केलो डैम में पानी की आवक बढ़ती जा रही है। जलाशय में पानी का स्तर नियंत्रित रखने के लिए 6 गेट खोले गए हैं। इसके बाद नदी में पानी का बहाव बढ़ गया है। प्रशासन द्वारा केलो नदी और डैम के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
कई रपटे और निचले इलाके जलमग्न
केलो नदी के उफान पर आने के बाद सर्किट हाउस रोड स्थित खर्राघाट रपटा, हेमूकलानी चौक स्थित चक्रपथ और जूटमिल क्षेत्र का कयाघाट रपटा जलमग्न हो गया है। वहीं एसईसीएल ऑफिस रोड स्थित मरीन ड्राइव क्षेत्र में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इससे इन क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ है।
नदी किनारे रहने वालों से सतर्क रहने की अपील

जलस्तर बढ़ने को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी किनारे और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। नागरिकों को जलभराव वाले स्थानों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सावधानी बरतते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों की टीम भी तैनात की गई है।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
ये भी पढ़े…..
- ‘लइका चिन्हारी’ एप से होगी ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान, स्कूलों में दोबारा दिलाया जाएगा प्रवेश

- केलो डैम के 6 गेट खुले, उफान पर आई केलो नदी; रायगढ़ के कई इलाकों में जलभराव

- उफनती चिंतावागु नदी के बीच नगर सेना ने बीमार महिला को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल

- ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान के तहत जांजगीर-चांपा में 79 बालिका शौचालय स्वीकृत

- आज का राशिफल — 25 अगस्त 2026, मंगलवार

