ऑपरेशन अंकुश के तहत रैरुमाखुर्द और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ताश की पत्ती, बाइक और मोबाइल भी जब्त

रायगढ़। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत रैरुमाखुर्द और लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम भालूपखना के जंगल में नहर किनारे जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से 11,400 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन और एक लाल रंग की छींटदार दरी जब्त की गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने जंगल में की घेराबंदी
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भालूपखना जंगल में नहर किनारे कुछ लोग 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी रैरुमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में लैलूंगा और रैरुमाखुर्द पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 8 लोगों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान देवराज अग्रवाल, नितई राम केंवट, रामजीवन राठिया, कुंवर सिंह अगरिया, सुखीराम चकधारी, भोजकुमार यादव, झनकराम कंवर और तुलाराम साहू के रूप में हुई है।
11,400 रुपये सहित बाइक और मोबाइल जब्त
पुलिस ने जुआ फड़ और आरोपियों के पास से 11,400 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन और एक लाल रंग की छींटदार दरी जब्त की। जब्ती की कार्रवाई गवाहों की मौजूदगी में की गई।
सभी आरोपियों को चौकी रैरुमाखुर्द लाकर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
एसएसपी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों और जंगल क्षेत्रों में जुआ खेलने वालों के साथ-साथ जुआ खिलाने तथा संरक्षण देने वालों पर भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रीतम बघेल सहित पुलिस टीम के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
ये भी पढ़े…..
- भालूपखना जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार; 11,400 रुपये नकद जब्त
- चक्रधर समारोह 2026 में दिखेगा कला और संस्कृति का भव्य संगम, 10 दिनों में होंगी 42 प्रस्तुतियां
- साप्ताहिक बाजार में शराब के नशे में तीन लोगों पर ब्लेड से हमला, आरोपी गिरफ्तार
- रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 15.75 टन स्क्रैप से लदा ट्रक जब्त
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर किया नमन
