विजयपुर चौक में चक्रधरनगर पुलिस ने पकड़ा 12 चक्का ट्रक, 16.70 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

रायगढ़, 24 अगस्त। संपत्ति संबंधी अपराधों, विशेषकर मोटरसाइकिल चोरी एवं कबाड़ चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विजयपुर चौक में 15.75 टन स्क्रैप लोहे से लदे 12 चक्का ट्रक को पकड़कर जब्त किया है।
मुखबिर सूचना पर विजयपुर चौक में पकड़ा ट्रक

थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा को सूचना मिली थी कि ओडिशा पासिंग 12 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में संदिग्ध स्क्रैप लादकर रायगढ़ की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।
पुलिस टीम ने विजयपुर चौक मेन रोड पर ट्रक क्रमांक OD 16 E 5001 को रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम जोगेन्द्र साहू, उम्र 47 वर्ष, निवासी जिला गंजाम, ओडिशा बताया।
15.75 टन स्क्रैप लोहे के टुकड़े बरामद
ट्रक की जांच के दौरान उसमें बड़ी मात्रा में लोहे के टुकड़े और स्क्रैप कबाड़ लदा मिला। पुलिस ने चालक से सामग्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक ने कोई वैध दस्तावेज नहीं होने की जानकारी दी।
इसके बाद पुलिस ने स्क्रैप का वजन कराया, जिसमें कुल 15.75 टन लोहे के टुकड़े पाए गए। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में ट्रक, स्क्रैप सामग्री, आरसी और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर लिया।
जब्त ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये और स्क्रैप की कीमत करीब 4.70 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह पुलिस ने कुल करीब 16.70 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
बीएनएस की धारा 303(2) के तहत जांच
मामले में इस्तगासा क्रमांक 04/2026 के तहत धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस कायम कर जांच में लिया गया है। पुलिस द्वारा स्क्रैप के स्रोत और उसके परिवहन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
एसएसपी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि चोरी के वाहनों और कबाड़ की चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ जारी है। चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त, अवैध भंडारण और परिवहन करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आम नागरिकों से संदिग्ध कबाड़ या चोरी की संपत्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
इस कार्रवाई में एएसआई आशिक रात्रे एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
ये भी पढ़े…..
- चक्रधर समारोह 2026 में दिखेगा कला और संस्कृति का भव्य संगम, 10 दिनों में होंगी 42 प्रस्तुतियां

- साप्ताहिक बाजार में शराब के नशे में तीन लोगों पर ब्लेड से हमला, आरोपी गिरफ्तार

- रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 15.75 टन स्क्रैप से लदा ट्रक जब्त

- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर किया नमन

- रायगढ़ पुलिस ने 150 गुम मोबाइल किए बरामद, 37.50 लाख से ज्यादा के फोन लौटाए

