तुमीडीह में गाली-गलौज का विरोध करने पर गले के पास किए वार, पुलिस ने ब्लेड किया जब्त

रायगढ़, 24 अगस्त। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तुमीडीह में साप्ताहिक बाजार के दौरान शराब के नशे में लोगों से विवाद कर ब्लेड से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक के बाद एक तीन लोगों के गले के पास ब्लेड से वार कर उन्हें घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ब्लेड बरामद किया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
गाली-गलौज का विरोध करने पर किया हमला
पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को सोमा सिंकू ने थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई। वह अपने साथी बुधराम मुंडा के साथ तुमीडीह से सामान लेकर लौट रहा था। शाम करीब 7:30 बजे इंदिरा भवन के पास एक व्यक्ति शराब के नशे में राहगीरों से गाली-गलौज कर रहा था।
सोमा और उसके साथी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए जेब से ब्लेडनुमा धारदार वस्तु निकाली और दोनों के गले के पास वार कर दिया। दोनों के घायल होने के बाद वे वहां से भागे। इसी दौरान आरोपी ने बुधन सिंह टियू के गले के पास भी ब्लेड से हमला कर दिया।
आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और डायल-112 को सूचना दी।
पुलिस ने तत्काल आरोपी को पकड़ा
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
मामले में अपराध क्रमांक 213/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 109(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
आरोपी की निशानदेही पर ब्लेड बरामद
पूछताछ में आरोपी सुभाष पन्ना, उम्र 48 वर्ष, ने शराब के नशे में विवाद के दौरान ब्लेड से तीन लोगों पर हमला करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल किया गया ब्लेड बरामद कर लिया।
आरोपी मूल रूप से जशपुर जिले का निवासी है और वर्तमान में कोरबा जिले में रह रहा था। उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, एएसआई उमाशंकर विश्वाल सहित पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों और हिंसक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई जारी रखेगी।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
ये भी पढ़े…..
- चक्रधर समारोह 2026 में दिखेगा कला और संस्कृति का भव्य संगम, 10 दिनों में होंगी 42 प्रस्तुतियां

- साप्ताहिक बाजार में शराब के नशे में तीन लोगों पर ब्लेड से हमला, आरोपी गिरफ्तार

- रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 15.75 टन स्क्रैप से लदा ट्रक जब्त

- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर किया नमन

- रायगढ़ पुलिस ने 150 गुम मोबाइल किए बरामद, 37.50 लाख से ज्यादा के फोन लौटाए

