कहा- राजगुरु का साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान युवाओं को सदैव प्रेरणा देता रहेगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने मां भारती के वीर सपूत एवं महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि राजगुरु ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका साहस, राष्ट्रभक्ति और अदम्य बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।
उन्होंने कहा कि राजगुरु ने भगत सिंह और सुखदेव जैसे क्रांतिकारियों के साथ मिलकर ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष किया। देश की आजादी के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान युवाओं में राष्ट्रभक्ति और देशसेवा की भावना जागृत करने वाला है।
श्री ओपी चौधरी ने कहा कि राजगुरु का जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए साहस, त्याग और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।
उन्होंने महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनका त्याग और राष्ट्रप्रेम आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
ये भी पढ़े…..
- चक्रधर समारोह 2026 में दिखेगा कला और संस्कृति का भव्य संगम, 10 दिनों में होंगी 42 प्रस्तुतियां

- साप्ताहिक बाजार में शराब के नशे में तीन लोगों पर ब्लेड से हमला, आरोपी गिरफ्तार

- रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 15.75 टन स्क्रैप से लदा ट्रक जब्त

- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर किया नमन

- रायगढ़ पुलिस ने 150 गुम मोबाइल किए बरामद, 37.50 लाख से ज्यादा के फोन लौटाए

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
