रायपुरा चौक और चंगोराभाठा में हुई घटनाओं से मचा हड़कंप, पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी

रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार देर रात चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी फैल गई। डीडी नगर थाना क्षेत्र में हुई दोनों वारदातों में दो युवकों की मौत हो गई। पहली घटना रायपुरा चौक स्थित सुमीत बाजार के सामने हुई, जबकि दूसरी वारदात चंगोराभाठा इलाके में सामने आई। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रायपुरा चौक पर विवाद के बाद चाकूबाजी
रायपुरा चौक पर आधी रात के करीब टिकेंद्र देवांगन और कैलाश निषाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर टिकेंद्र ने कैलाश पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद कैलाश ने टिकेंद्र से चाकू छीन लिया और उसी हथियार से उस पर कई वार कर दिए।
चाकू के गंभीर वार से टिकेंद्र देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना में कैलाश निषाद भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए AIIMS रायपुर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। फिलहाल विवाद के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
चंगोराभाठा में रंजिश के चलते युवक की हत्या
दूसरी घटना रविवार रात करीब 11 बजे चंगोराभाठा इलाके में हुई। यहां आपसी रंजिश के चलते भोला विश्वकर्मा पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल भोला को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि आशीष नामक युवक ने भोला पर चाकू से हमला किया था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
एक ही थाना क्षेत्र में दो घटनाओं से हड़कंप
डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक ही रात चाकूबाजी की दो घटनाओं में दो युवकों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है। रायपुरा चौक मामले में घायल कैलाश निषाद का इलाज जारी है, जबकि चंगोराभाठा मामले में फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
ये भी पढ़े…..
- रायपुर में एक ही रात चाकूबाजी की दो वारदात, दो युवकों की मौत; एक आरोपी फरार

- मरवाही में तेंदुए की दहशत, घर के बाहर बंधे एक महीने के बछड़े को बनाया शिकार

- पुरी जाने वाली 6 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक मालतीपाटपुर से चलेंगी ट्रेनें

- डेढ़ लाख के ऋण से खीरे की खेती शुरू कर बनीं ‘लखपति दीदी’, कल्पना सिंह की कहानी बनी प्रेरणा

- छत्तीसगढ़ में मार्च 2027 तक 5 लाख घरों में लगेंगे सोलर पैनल, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर

