पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के चलते रेलवे ने जारी किया संशोधित परिचालन कार्यक्रम

रायपुर। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड रेल मंडल के अंतर्गत पुरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 पर उन्नयन कार्य किया जाना है। अधोसंरचना विकास से जुड़े इस कार्य के चलते रायपुर रेल मंडल से होकर पुरी आने-जाने वाली छह जोड़ी प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था 25 अगस्त से 20 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।
रेलवे के अनुसार यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के सुचारु परिचालन को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों को पुरी स्टेशन के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन पर ही समाप्त किया जाएगा। वापसी में संबंधित ट्रेनें मालतीपाटपुर स्टेशन से ही रवाना होंगी।
मालतीपाटपुर में समाप्त होंगी ये ट्रेनें
- 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस — 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक सुबह 6:25 बजे।
- 20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस — 26 अगस्त से 14 अक्टूबर तक शाम 6:30 बजे।
- 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस — 29 अगस्त से 17 अक्टूबर तक सुबह 9:30 बजे।
- 20471 श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस — 25 अगस्त से 13 अक्टूबर तक सुबह 9:40 बजे।
- 22973 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस — 28 अगस्त से 17 अक्टूबर तक सुबह 7:50 बजे।
- 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस — 30 अगस्त से 19 अक्टूबर तक दोपहर 2:25 बजे।
मालतीपाटपुर से रवाना होंगी वापसी की ट्रेनें
- 12146 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस — 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक रात 9:50 बजे।
- 20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस — 27 अगस्त से 15 अक्टूबर तक रात 12:40 बजे।
- 22910 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस — 30 अगस्त से 18 अक्टूबर तक रात 12:40 बजे।
- 20472 पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस — 26 अगस्त से 14 अक्टूबर तक सुबह 6:50 बजे।
- 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस — 29 अगस्त से 17 अक्टूबर तक सुबह 11:25 बजे।
- 12994 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस — 31 अगस्त से 19 अक्टूबर तक शाम 7:55 बजे।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन के संशोधित परिचालन समय और स्टेशन की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो।
24 अगस्त 2026 का आज का राशिफल पढ़ें।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- मरवाही में तेंदुए की दहशत, घर के बाहर बंधे एक महीने के बछड़े को बनाया शिकार

- पुरी जाने वाली 6 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक मालतीपाटपुर से चलेंगी ट्रेनें

- डेढ़ लाख के ऋण से खीरे की खेती शुरू कर बनीं ‘लखपति दीदी’, कल्पना सिंह की कहानी बनी प्रेरणा

- छत्तीसगढ़ में मार्च 2027 तक 5 लाख घरों में लगेंगे सोलर पैनल, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर

- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम

