विकास कार्यों में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर चला JCB, पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी जमीन कराई गई अतिक्रमणमुक्त

रायगढ़। जिले में विकास कार्यों को गति देने और निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में रायगढ़ तहसील के ग्राम कोसमनारा में बाबाधाम के पास प्रशासन ने शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।
यह कार्रवाई शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई। बताया गया कि संबंधित शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के कारण स्वीकृत विकास कार्यों में बाधा आ रही थी।
पुलिस बल की मौजूदगी में चला JCB
अतिक्रमण हटाने के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन की टीम ने JCB की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
कार्रवाई पूरी होने के बाद स्वीकृत विकास कार्यों के लिए आवश्यक संपूर्ण भूमि को अतिक्रमणमुक्त करा लिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अब संबंधित विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।
अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
कोसमनारा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान SDM महेश शर्मा और तहसीलदार शिवकुमार डडसेना सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रशासन द्वारा जिले में विकास एवं निर्माण कार्यों में बाधा बन रहे शासकीय भूमि से जुड़े अतिक्रमणों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
इसे भी पढ़े…..
गणेश उत्सव और चक्रधर समारोह को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, अपराधों की पेंडेंसी पर SSP सख्त
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- Today Raigarh News: रायगढ़ पहुंचे PCC चीफ दीपक बैज, भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर साधा निशाना

- Today Raigarh News: नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से ज्यादा प्रकरणों का निराकरण, 5 परिवार फिर से हुए एकजुट

- Today Raigarh News: कोसमनारा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बाबाधाम के पास शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण

- Today Raigarh News: समय-सीमा बैठक में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सख्त, लंबित मामलों के जल्द निराकरण और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर जोर

- Today Raigarh News: ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी कार्रवाई, चेक बाउंस के 15 मामलों का स्थायी वारंटी झारसुगुड़ा से गिरफ्तार

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
