today-raigarh-news-cm-vishnu-deo-sai-visit-cancelled-weather
चक्रधर समारोह के समापन में शामिल होने वाले थे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते दौरा निरस्त

रायगढ़, 23 सितंबर। खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज प्रस्तावित रायगढ़ दौरा निरस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री को बुधवार शाम रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह के समापन समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना था।
मौसम में अचानक आई खराबी और प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री का रायगढ़ प्रवास रद्द किया गया है।
अब OP चौधरी होंगे समापन समारोह में शामिल
मुख्यमंत्री के दौरे के निरस्त होने के बाद स्थानीय विधायक एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी चक्रधर समारोह के समापन समारोह में शामिल होंगे।
समापन समारोह में पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अन्य आयोजन जारी रहेंगे।
खराब मौसम बना दौरा रद्द होने की वजह
मुख्यमंत्री के रायगढ़ दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी थीं, लेकिन मौसम की स्थिति अनुकूल नहीं होने के कारण कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर जारी कार्यक्रम अब निरस्त कर दिया गया है।
