सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, BNS की सख्त धाराओं में कार्रवाई की मांग की।

रायपुर। छत्तीसगढ़िया समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में विवाद बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने मधुबाला गिरी नामक महिला के खिलाफ कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने ज्ञापन में बताया कि हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। सोसायटी का आरोप है कि इस वीडियो में मधुबाला गिरी ने छत्तीसगढ़िया समाज के लिए आपत्तिजनक, अशोभनीय और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।
वीडियो में धमकी भरी भाषा इस्तेमाल करने का आरोप

ज्ञापन के मुताबिक, वायरल वीडियो में छत्तीसगढ़िया समाज को कथित तौर पर “जाहिल-गंवार” और “अनपढ़” कहा गया है। इसके अलावा “छह नंबर की चप्पल का निशान गाल पर पड़ेगा” और “सामने आने पर पैंट गीली हो जाएगी” जैसे कथित धमकी भरे शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है।
सिविल सोसायटी ने इन टिप्पणियों को अपमानजनक और उकसावे वाला बताते हुए संबंधित महिला के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की है।
सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था पर जताई चिंता
छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी का कहना है कि इस तरह के कथित विद्वेषपूर्ण बयानों से पूरे छत्तीसगढ़िया समाज के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। संगठन ने आशंका जताई है कि सोशल मीडिया पर वीडियो के व्यापक प्रसार से विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य और कटुता बढ़ सकती है।
ज्ञापन में राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में लोक शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है। संगठन ने कमिश्नर से मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराने और भारतीय न्याय संहिता की उपयुक्त धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
खबरें और भी
रायगढ़ में पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, बांस के डंडे से पीटने के बाद पैर से दबाया गला
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

