बेलतरा के पास बेलपारा में चालक को झपकी आने से हुआ हादसा; रायपुर से चैतुरगढ़ घूमने जा रहे थे युवक-युवतियां, 2 गंभीर घायल सिम्स रेफर

बिलासपुर। बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर बेलतरा के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ईको कार आगे चल रहे ट्रेलर के पीछे जा घुसी। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है।
रतनपुर दर्शन के बाद चैतुरगढ़ जा रहे थे रायपुर के युवक-युवतियां
रतनपुर थाना प्रभारी (TI) निलेश पाण्डेय ने बताया कि राजधानी रायपुर के रमाकुंड, समता कॉलोनी और मंगल बाजार क्षेत्र के रहने वाले पांच युवक और पांच युवतियां रविवार को ईको वाहन से घूमने निकले थे। सभी लोग रतनपुर घूमने के बाद चैतुरगढ़ जाने के लिए रवाना हुए थे। सुबह करीब 11:30 बजे बेलतरा से आगे बेलपारा के पास ईको चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने चल रहे भारी ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसा। हादसे में रायपुर निवासी काजल साहू नाम की युवती की मौत हो गई।
ट्रेलर में फंसी कार, काफी दूर तक घिसटती रही
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको कार ट्रेलर के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक को पीछे कार फंसने की भनक तक नहीं लगी और वह वाहन को आगे बढ़ाता रहा। इसके चलते कार सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। पीछे से आ रहे अन्य राहगीरों ने शोर मचाकर और इशारा करके ट्रेलर चालक को हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद उसने वाहन रोका।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल रतनपुर पुलिस को सूचना दी और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर के सिम्स (CIMS) अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।
खबरें और भी :-
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

