प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4 और फसल बीमा योजना के तहत मिलेगी पात्र सहायता राशि; सभी जिला कलेक्टरों को नुकसान का आकलन कराने के निर्देश

रायपुर, 20 नवंबर 2026। चक्रवात अकवान के कारण छत्तीसगढ़ में फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार हर प्रभावित किसान के साथ खड़ी है। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। फसल क्षति का सर्वेक्षण कराकर सभी पात्र किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।
सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वे कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के आधार पर प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्रतानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
बीमित फसलों पर मिलेगा बीमा दावा
मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन किसानों की फसलें बीमित हैं, उन्हें संबंधित फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुसार पात्र बीमा दावा राशि दिलाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि चक्रवात से प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार सभी आवश्यक कदम उठाएगी।
खबरें और भी :- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य
छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

