आंबेडकर अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम, रेलवे स्टेशन के फुटपाथ पर रहता है परिवार; पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

रायपुर। राजधानी के रेलवे स्टेशन के फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाली 25 वर्षीय महिला की दो साल की मासूम बेटी की आंबेडकर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद उसकी मां और परिजनों ने घटना पर गहरा संदेह जताते हुए दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की है और पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। इस घटना के बाद इलाके और अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है।
सुबह बिगड़ी थी तबीयत, दोपहर में तोड़ा दम
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार 19 नवंबर की सुबह करीब आठ से नौ बजे के बीच दो वर्षीय बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए परिजन उसे तत्काल रायपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची का उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद दोपहर करीब दो बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया।
पहले नहीं जताया संदेह, बाद में लगाए गंभीर आरोप
अस्पताल सूत्रों और पुलिस के मुताबिक, बच्ची की मौत के तुरंत बाद परिजनों ने किसी तरह का संदेह या आरोप नहीं लगाया था। इसके चलते अस्पताल प्रशासन की आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को जाने दिया गया था। हालांकि, कुछ समय बाद बच्ची की मां और अन्य परिजनों ने मौत की परिस्थितियों पर गंभीर सवाल खड़े किए और बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताते हुए पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज: पुलिस
परिजनों की मांग और शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पड़ताल और डॉक्टरों से मिली शुरुआती जानकारी में यह सामान्य मौत (बीमारी के कारण) का मामला प्रतीत हो रहा है। लेकिन, परिजनों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को देखते हुए बिना किसी लापरवाही के बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों और दुष्कर्म की आशंका की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
खबरें और भी :-
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

