कोरबी चौकी क्षेत्र के ग्राम लाद की घटना; मुंह में कपड़ा ठूंसकर रस्सी से कसा गला, आरोपित ने मौके पर किया शौच

कोरबा। जिले के कोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाद में एक 70 वर्षीय वृद्धा की घर में अकेले सोते समय बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। अज्ञात आरोपित ने पहले वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंसा और फिर नायलॉन की रस्सी से गला कसकर वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार रात हुई इस नृशंस हत्या का खुलासा शुक्रवार सुबह तब हुआ, जब वृद्धा की बहू घर पहुंची। घटनास्थल से मिले चौंकाने वाले साक्ष्यों के बाद पुलिस इस मामले को टोना-जादू के संदेह से जोड़कर भी देख रही है।
अकेले रहती थीं पद्मनिया बाई, सुबह बहू को मिली लाश
जानकारी के अनुसार, ग्राम लाद निवासी पद्मनिया बाई (पति स्व. जयलाल) सड़क किनारे स्थित अपने मकान में अकेली रहती थीं, जबकि उनका बेटा और बहू पास ही दूसरे घर में रहते हैं। गुरुवार रात वृद्धा अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात हमलावर घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह जब बहू रोजाना की तरह सास को देखने घर पहुंची, तो पद्मनिया बाई मृत अवस्था में मिलीं। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोरबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
घटनास्थल पर शौच और टोना-जादू का एंगल
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। जांच के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि हत्या के बाद आरोपित ने घटनास्थल पर ही शौच भी किया था। फॉरेंसिक साक्ष्यों और मौके के हालातों को देखते हुए पूरे घटनाक्रम में टोना-जादू के संदेह की आशंका गहरा गई है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।
घर की ही रस्सी से घोंटा गला, बारिश ने भटकाया खोजी कुत्ते का रास्ता
फॉरेंसिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि हत्यारे ने घर में रखी नायलॉन की रस्सी को काटा और उसी का इस्तेमाल गला घोंटने के लिए किया। आशंका जताई जा रही है कि चीख-पुकार या शोर न हो, इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला घोंटने का तरीका अपनाया गया। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि हमलावर ने नींद के दौरान हमला किया या फिर कोई परिचित व्यक्ति दरवाजा खटखटाकर घर में दाखिल हुआ था।
आरोपित का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली गई। खोजी कुत्ता घटनास्थल से गंध लेकर बाघा गांव के तालाब तक पहुंचा, लेकिन इसके आगे कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद इलाके में बारिश होने के कारण गंध मिट गई, जिससे खोजी कुत्ते की मदद से हत्यारे के भागने की दिशा का पता लगाने में काफी बाधा आई। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।
खबरें और भी :-
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

