धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रवई बीजापारा की घटना; धान की रखवाली को लेकर हुआ था विवाद, वारदात के बाद आरोपित भांजा फरार

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवई बीजापारा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां धान की देखभाल को लेकर हुए विवाद में मामा द्वारा मां की पिटाई किए जाने से गुस्साए बेटे ने अपने ही मामा की टांगी से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
केवाईसी कराने गए थे मां-बेटा, काम न होने पर रिश्तेदार के घर रुके
जानकारी के मुताबिक, आरोपित छन्दना कोरवा उर्फ छन्ना (21 वर्ष) अपनी मां बयालो बाई और गांव की कुछ अन्य महिलाओं के साथ आधार कार्ड व राशन कार्ड का केवाईसी कराने ग्राम पंचायत डुमरडीह आया था। काम पूरा नहीं हो पाने के कारण सभी लोग अपने घर लौटने के बजाय ग्राम रवई बीजापारा में मंगल राम कोरवा के घर रुक गए थे।
धान की देखभाल को लेकर भड़का था मामा
बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत डुमरडीह की पहाड़ी पर स्थित चउरपानी लाइनपारा बस्ती में मृतक जम्हीर राम ने धान की खेती की थी। इसकी देखभाल और कटाई-मिंजाई की जिम्मेदारी उसने अपनी बहन बयालो बाई व अन्य लोगों को सौंपी थी। 18 नवंबर को जम्हीर पेशी के सिलसिले में अंबिकापुर गया हुआ था। शाम को जब वह लौटा, तो उसे पता चला कि धान को खेत में ही छोड़ दिया गया है और जिम्मेदारी संभालने वाले लोग घर नहीं लौटे हैं। इस बात से वह आगबबूला हो गया और सीधे मंगल राम कोरवा के घर जा पहुंचा।
मां पर कड़ा से किया वार, तो बेटे ने उठा ली टांगी
मंगल राम के घर पहुंचकर जम्हीर ने सभी को धमकाना शुरू कर दिया। महिलाओं और छन्दना ने उसे समझाया कि केवाईसी नहीं हो पाने के कारण वे यहीं रुक गए हैं और कल काम कराकर लौट जाएंगे। लेकिन जम्हीर ने उनकी एक न सुनी और गुस्से में आकर अपनी बहन (आरोपित की मां) बयालो बाई की आंख के ऊपर हाथ में पहने कड़े से मार दिया, जिससे उनके चेहरे से खून बहने लगा।
मां को लहूलुहान देख बेटा छन्दना आपा खो बैठा। उसने पास रखी टांगी उठाई और अपने मामा जम्हीर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने से जम्हीर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित टांगी को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
फरार आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर धौरपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। धौरपुर थाना प्रभारी सीआर चंद्रा ने बताया कि मां के साथ मारपीट किए जाने से आक्रोशित होकर बेटे ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है और फरार आरोपित की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
खबरें और भी :-
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

