रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब घर की जरूरत से अधिक पैदा होने वाली सौर बिजली भी आय का जरिया बनेगी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने अतिरिक्त बिजली के भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Highlight Lines
🔴रूफटॉप सोलर लगाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
🔴अतिरिक्त सोलर बिजली का भी मिलेगा भुगतान
🔴बिजली बिल में क्रेडिट होगी अतिरिक्त राशि
🔴नेट मीटरिंग से होगा बिजली का पूरा हिसाब
🔴सूर्यघर योजना से उपभोक्ताओं को दोहरा फायदा
विद्युत वितरण कंपनी ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) द्वारा तय बायबैक दर को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। मंजूरी मिलने के बाद उपभोक्ता अपने सोलर प्लांट से बची हुई बिजली ग्रिड में भेज सकेंगे और उसके बदले मिलने वाली राशि उनके अगले बिजली बिल में क्रेडिट के रूप में समायोजित की जाएगी।

इसके लिए नेट मीटरिंग सिस्टम का उपयोग किया जाएगा, जो उपभोक्ता द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त बिजली का पूरा हिसाब रखेगा।
सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से लोग रूफटॉप सोलर लगाने के लिए और अधिक प्रोत्साहित होंगे। इससे बिजली बिल में बचत के साथ-साथ अतिरिक्त बिजली बेचकर आर्थिक लाभ भी मिलेगा और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
