रायगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में तमनार पुलिस ने आदतन झगड़ा-मारपीट और शांति भंग करने वाले 7 युवकों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर थाना तमनार पुलिस ने क्षेत्र में लगातार झगड़ा, मारपीट और गुंडागर्दी की शिकायतों की समीक्षा की। इसके बाद चिन्हित युवकों को थाने बुलाकर कड़ी समझाइश दी गई।
हालांकि पुलिस को आशंका थी कि ये युवक दोबारा शांति भंग कर सकते हैं। इसके चलते बीएनएसएस की निवारक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए सभी को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।
न्यायालय ने सातों आरोपियों के खिलाफ जेल वारंट जारी कर दिया, जिसके बाद सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कहा कि रायगढ़ जिले में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुंडागर्दी, मारपीट और शांति भंग करने वालों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Highlight Lines
🔴 तमनार में 7 आदतन उपद्रवी युवकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
🔴 शांति भंग की आशंका पर सभी को भेजा गया जेल
🔴 एसडीएम कोर्ट ने जारी किया जेल वारंट
🔴 गुंडागर्दी पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति
🔴 कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को SSP की सख्त चेतावनी
