24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, राहगीर से ₹15,200 लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
रायगढ़। रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आदतन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने ढिमरापुर रोड पर एक युवक से मारपीट कर 15 हजार 200 रुपये लूट लिए थे। खास बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक तीन दिन पहले ही जेल से छूटा था और बाहर आते ही फिर अपराध कर बैठा।

Highlight Lines
🔴 24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा
🔴 राहगीर से ₹15,200 लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
🔴 एक आरोपी 3 दिन पहले ही जेल से छूटा था
🔴 CCTV और ह्यूमन इंटेलिजेंस से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
🔴 लूट की रकम लेकर झारसुगुड़ा घूमने गए थे आरोपी
पीड़ित त्रिनाथ सामल, जो एक ज्वेलरी शॉप में सेल्समैन हैं, 29 जून की रात रायपुर से लौटकर अपने कमरे जा रहे थे। इसी दौरान ढिमरापुर रोड स्थित आदित्य मोटर्स के पास दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। रुपये मांगने पर विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की, जमीन पर गिराया और जेब में रखे 15,200 रुपये लूटकर फरार हो गए।
मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से दोनों संदिग्धों की पहचान नीरज टोप्पो और शैलेष मिंज के रूप में की।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को रामभाठा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने लूट की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि लूट के पैसे लेकर वे झारसुगुड़ा घूमने चले गए थे और अधिकांश रकम खर्च कर चुके हैं। पुलिस ने उनके पास से 700 रुपये बरामद किए हैं।
जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी पहले से कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ में लूट, चोरी और सड़क अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस की त्वरित कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
इसे भी पढ़े…..
जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी जानकारी
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- अमरोहा में युवती से गैंगरेप का आरोप | यूपी पुलिस के दरोगा-सिपाही और CRPF के दो जवान गिरफ्तार

- सुकमा में 29 सितंबर को रोजगार मेला | इलेक्ट्रिक मीटर तकनीशियन के 60 पद, ₹18 हजार तक वेतन

- यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस बनी आग का गोला | 9 यात्रियों की मौत, खिड़कियों से कूदकर कई ने बचाई जान

- MGM मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी को लेकर नए निर्देश | डॉक्टरों से सप्ताह में 48 घंटे से ज्यादा काम नहीं लेने के आदेश

- 55 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप | 14 हजार की पहली किस्त लेते उपयंत्री को लोकायुक्त ने पकड़ा

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
