जन्माष्टमी पर्व एवं झूला उत्सव को देखते हुए यातायात पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट, कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

रायगढ़। जन्माष्टमी पर्व एवं झूला उत्सव के दौरान जिला मुख्यालय में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं और आम लोगों की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस रायगढ़ ने विशेष यातायात व्यवस्था तैयार की है। सुचारू और सुरक्षित यातायात संचालन के लिए 2 सितंबर से 6 सितंबर 2026 तक एकांगी मार्ग व्यवस्था लागू रहेगी। इसके साथ ही शहर में आने-जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्सन रूट और अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
रेलवे स्टेशन से चक्रधरनगर जाने वालों के लिए डायवर्सन
यातायात पुलिस के अनुसार रेलवे स्टेशन पाइंट नंबर 06 से चक्रधरनगर की ओर जाने वाले वाहन पाइंट नंबर 08 सुभाष चौक की ओर जाने के बजाय पाइंट नंबर 09 गद्दी चौक से डायवर्ट होकर चांदनी चौक या सर्किट हाउस मार्ग से चक्रधरनगर की ओर जा सकेंगे।
इस दौरान वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित डायवर्सन मार्ग का ही उपयोग करें, ताकि शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम रखा जा सके।
चक्रधरनगर से रेलवे स्टेशन आने वालों के लिए अलग रूट
चक्रधरनगर की ओर से रेलवे स्टेशन आने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। ऐसे वाहन पाइंट नंबर 04 शहीद चौक से सारंगढ़ चौक होते हुए मालधक्का रोड के रास्ते पाइंट नंबर 06 रेलवे स्टेशन की ओर आ सकेंगे।
इन जगहों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था
श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुविधा के लिए यातायात पुलिस ने शहर में पांच प्रमुख पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं।
- मिनी स्टेडियम: चक्रधरनगर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए
- रामलीला मैदान: केवड़ाबाड़ी की ओर से आने वाले वाहनों के लिए
- नटवर स्कूल: कोतरारोड मार्ग की ओर से आने वाले वाहनों के लिए
- पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड: सारंगढ़-चंद्रपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए
- गांधी गंज: शहर के आम नागरिकों के वाहनों की पार्किंग के लिए
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से वाहन लेकर जाने से बचें।
इन स्थानों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
जन्माष्टमी पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए कुछ प्रमुख स्थानों को प्रतिबंधित क्षेत्र में रखा गया है। इन स्थानों पर चार पहिया, दो पहिया और ऑटो वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
प्रतिबंधित पाइंट:
- गद्दी चौक
- सुभाष चौक
- सारंगढ़ चौक
- ओवरब्रिज (गोगाराइस मिल)
- कोष्टापारा तिराहा
- सिल्वर पैलेस तिराहा
यातायात पुलिस ने लोगों से की सहयोग की अपील
जन्माष्टमी पर्व एवं झूला उत्सव के दौरान शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने नागरिकों और श्रद्धालुओं से निर्धारित रूट चार्ट का पालन करने की अपील की है।
पुलिस ने कहा है कि सुरक्षित और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने में आम लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। वाहन चालक डायवर्सन मार्ग और निर्धारित पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, ताकि पर्व के दौरान किसी तरह की यातायात समस्या न हो।
इसे भी पढ़े…..
चंद्रपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 30 से ज्यादा घायल
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026, प्रदेश से इकलौती शिक्षिका का हुआ चयन

- रायगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया प्रमुख परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण

- मरवाही में मृत भालू के नाखून काटकर ले गए आरोपी, वन विभाग ने दो को किया गिरफ्तार

- दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, रेलवे कर्मचारी की मौत; अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

- बलरामपुर जिला अस्पताल में पहली बार सफल हुआ टोटल हिप रिप्लेसमेंट, ग्रामीण मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल (1,181)
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई (623)
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी (543)
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार (543)
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर (532)
- ‘लइका चिन्हारी’ एप से होगी ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान, स्कूलों में दोबारा दिलाया जाएगा प्रवेश (453)
- जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी जानकारी (390)
- कोरिया में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहीं 6 महिलाएं झुलसीं (388)
- 12 वर्षीय छात्रा को कुचलकर भागा ट्रक चालक, 55 किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने किया गिरफ्तार (358)
- प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग (351)

19 thoughts on “जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी जानकारी”