मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगाया शहर; सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात

रायगढ़। शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी को लेकर शहर के प्रमुख मंदिरों को फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। मंदिरों और आसपास के इलाकों में भक्तों की आवाजाही बढ़ गई है। इस दौरान शहर में ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे गूंज रहे हैं।
त्योहार को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मंदिरों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
आज होगा मटका फोड़ प्रतियोगिता का रोमांच

जन्माष्टमी के अवसर पर आज शहर के अलग-अलग प्रमुख चौकों और मोहल्लों में दही-हांडी यानी मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में गोविंदा की टोलियां मानव पिरामिड बनाकर ऊंचाई पर टांगी गई मटकी फोड़ने का प्रयास करेंगी।
मटका फोड़ प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन स्थलों पर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं।
सावित्री नगर का मीना बाजार बना आकर्षण
जन्माष्टमी के मौके पर सावित्री नगर में लगा मीना बाजार लोगों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। यहां बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए कई तरह के झूले लगाए गए हैं। इनमें विशाल आकाश झूला, मिकी माउस, ब्रेक डांस समेत अन्य मनोरंजन के साधन शामिल हैं।
इसके अलावा मेले में अलग-अलग तरह के खान-पान के स्टॉल भी लगाए गए हैं। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा मेला परिसर जगमगा उठता है। परिवार के साथ लोग यहां पहुंचकर खरीदारी और मनोरंजन का आनंद ले रहे हैं।
गौरी शंकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़
नयागंज स्थित ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार देखने को मिल रही है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।
गैलेक्सी मॉल के पास और मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से पैदल मंदिर तक पहुंच सकें।
श्याम बाबा मंदिर में विशेष श्रृंगार
अग्रसेन कॉलोनी स्थित श्याम बाबा मंदिर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर में बाबा का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया है। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर महाआरती और छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा।
सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर पुलिस की नजर
जन्माष्टमी और मटका फोड़ प्रतियोगिताओं को देखते हुए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ वाले इलाकों में यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले मार्गों पर अनावश्यक वाहन लेकर जाने से बचें और निर्धारित रूट एवं यातायात निर्देशों का पालन करें। आयोजकों और श्रद्धालुओं से भी शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई है।
इसे भी पढ़े…..
जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी जानकारी
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026, प्रदेश से इकलौती शिक्षिका का हुआ चयन

- रायगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया प्रमुख परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण

- मरवाही में मृत भालू के नाखून काटकर ले गए आरोपी, वन विभाग ने दो को किया गिरफ्तार

- दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, रेलवे कर्मचारी की मौत; अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

- बलरामपुर जिला अस्पताल में पहली बार सफल हुआ टोटल हिप रिप्लेसमेंट, ग्रामीण मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
