मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के आग्रह पर लिया निर्णय, यादव समाज में खुशी

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 सितंबर को पूरे प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानों को भी बंद रखने का फैसला किया गया है।
यह निर्णय स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के आग्रह पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लिया गया है। मंत्री यादव ने जन्माष्टमी पर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा तथा प्रदेशवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से 4 सितंबर को शुष्क दिवस घोषित करने और नगरीय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने का अनुरोध किया था।
जन्माष्टमी की गरिमा को ध्यान में रखकर फैसला
मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह सनातन संस्कृति, परंपरा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेश से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।
उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धालु धार्मिक आयोजन, पूजा-अर्चना और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं। ऐसे में पर्व की गरिमा और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है।
यादव समाज में भी उत्साह
जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस और मांस बिक्री बंद रखने के निर्णय को लेकर यादव समाज में भी खुशी और उत्साह है। भगवान श्रीकृष्ण को आराध्य मानने वाले यादव समाज की भावनाओं के अनुरूप लिए गए इस फैसले को समाज के लिए सम्मान और गौरव का विषय बताया जा रहा है।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव स्वयं यादव समाज से आते हैं। उन्होंने जन्माष्टमी को लेकर समाज की भावनाओं और प्रदेश की व्यापक जनभावनाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था।
मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
गजेंद्र यादव ने निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए संवेदनशील निर्णय ले रही है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने धर्म, कर्म, सत्य और लोककल्याण का संदेश दिया है। जन्माष्टमी के पर्व को श्रद्धा, भक्ति और गरिमा के साथ मनाने के लिए 4 सितंबर को शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने का निर्णय इसी भावना को दर्शाता है।
इसे भी पढ़े…..
जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी जानकारी
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- राजनांदगांव के स्कूल में आखिर क्या हुआ? छात्रा की शिकायत पर शिक्षक गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश

- रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर बदलेगा? 465 किमी का नया कॉरिडोर खोल देगा विकास का रास्ता

- शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ में बड़ा सम्मान, 63 शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार; 64 नामों का ऐलान

- 13 साल बाद झीरम घाटी कांड में आया फैसला, 10 आरोपी दोषी; अब सजा पर टिकी निगाहें

- बिग बॉस 20 के प्रोमो में कौन है ये चेहरा? बादशाह से जुड़े नाम पर मचा सस्पेंस

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर




