राज्यपाल ने कहा- गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना सामूहिक जिम्मेदारी, वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम के प्रयास को बताया सराहनीय और अनुकरणीय

रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ में अभी और प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री सहज रूप से उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। तकनीक के माध्यम से शिक्षा को दृष्टिबाधित विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय और अनुकरणीय है।
राज्यपाल श्री डेका ने यह बात आज लोक भवन में वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ के सदस्यों से सौजन्य भेंट के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने टीम के सभी सदस्यों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई टीम की उपलब्धि
वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम की उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किए जाने पर राज्यपाल ने टीम के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक का उपयोग कर जरूरतमंद विद्यार्थियों तक अध्ययन सामग्री पहुंचाना समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।
1,800 से अधिक ऑडियो बुक्स तैयार कर चुकीं शारदा
वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम द्वारा दृष्टिबाधित एवं सामान्य विद्यार्थियों के लिए 11 हजार से अधिक ऑडियो बुक्स तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस अभिनव अभियान की शुरुआत 5 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका सुश्री के. शारदा के नेतृत्व में हुई थी।
सुश्री के. शारदा स्वयं अब तक 1,800 से अधिक ऑडियो बुक्स तैयार कर चुकी हैं। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के करीब 30 शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने नियमित शैक्षणिक दायित्वों के साथ ऑडियो बुक तैयार करने के इस अभियान में योगदान दे रहे हैं।
समान अवसर मिलने से आत्मनिर्भर बनेंगे विद्यार्थी
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि शिक्षा का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना चाहिए। दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए ऑडियो के माध्यम से अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा के समान अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की जरूरत है, ताकि अधिक से अधिक दृष्टिबाधित विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें और अपनी शिक्षा को बेहतर तरीके से जारी रख सकें।
वर्ल्ड ऑडियो बुक चैनल को 8 लाख से अधिक बार देखा गया
वर्ल्ड ऑडियो बुक चैनल पर 107 से अधिक प्लेलिस्ट उपलब्ध हैं। चैनल को अब तक 8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। टीम द्वारा विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम आधारित और उपयोगी अध्ययन सामग्री ऑडियो के रूप में तैयार की जा रही है।
इस पहल से विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी सामग्री सुनकर अध्ययन करने में सुविधा मिल रही है। विशेष रूप से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए यह पहल शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इस अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की छत्तीसगढ़ हेड डॉ. सोनल राजेश शर्मा सहित वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े…..
जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी जानकारी
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- राजनांदगांव के स्कूल में आखिर क्या हुआ? छात्रा की शिकायत पर शिक्षक गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश

- रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर बदलेगा? 465 किमी का नया कॉरिडोर खोल देगा विकास का रास्ता

- शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ में बड़ा सम्मान, 63 शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार; 64 नामों का ऐलान

- 13 साल बाद झीरम घाटी कांड में आया फैसला, 10 आरोपी दोषी; अब सजा पर टिकी निगाहें

- बिग बॉस 20 के प्रोमो में कौन है ये चेहरा? बादशाह से जुड़े नाम पर मचा सस्पेंस





