मां चंद्रहासिनी देवी के दर्शन से लौट रहे थे श्रद्धालु, पांच गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

रायगढ़/चंद्रपुर। मां चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन को तेज रफ्तार माजदा ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सारंगढ़ क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 30 से 32 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
दर्शन कर घर लौट रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र के पटेरापाली, गाड़ाघाट और बागबाहरा निवासी ग्रामीण पिकअप वाहन से चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु पिकअप से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सारंगढ़ क्षेत्र में सामने से आ रहे तेज रफ्तार माजदा ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद मची चीख-पुकार
हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप में सवार कई श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पांच गंभीर घायलों को किया गया रेफर
हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है। वहीं दो श्रद्धालुओं की मौत के बाद उनके परिवारों में मातम पसरा हुआ है। हादसे की सूचना से क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस घटनास्थल की जांच के साथ हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।
इसे भी पढ़े…..
सारंगढ़-बिलासपुर मार्ग पर भीषण हादसा, दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- रायगढ़ में गांजा तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, यूपी के 8 तस्कर गिरफ्तार; 34.865 किलो गांजा जब्त

- रायगढ़ में खैर-तेंदू लकड़ी तस्करी के बड़े सिंडिकेट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

- छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026, प्रदेश से इकलौती शिक्षिका का हुआ चयन

- रायगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया प्रमुख परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण

- मरवाही में मृत भालू के नाखून काटकर ले गए आरोपी, वन विभाग ने दो को किया गिरफ्तार

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर

4 thoughts on “चंद्रपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 30 से ज्यादा घायल”