खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 से शुरू होगी सुविधा, दूर के केंद्रों तक धान ले जाने की परेशानी होगी कम

महासमुंद। राज्य शासन ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए महासमुंद जिले में 20 नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने की अनुमति दी है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। नए केंद्र खुलने से जिले के किसानों को अपनी धान की उपज बेचने के लिए दूर-दराज के उपार्जन केंद्रों तक जाने की जरूरत कम होगी।
इन 20 स्थानों पर खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
किसानों और जनप्रतिनिधियों की मांग के आधार पर कलेक्टर के माध्यम से भेजे गए प्रस्ताव के बाद शासन ने जिले के डोंगरगांव, झिटकी, बोईरगांव, कलमीदादर, कौसरा, नवागांवकला, बरोली, मुनगाडीह, कोसमपाली, कायतापाली, दुर्गापाली, उमरिया, बगाईजोर, मोहका, संतपाली, गिधली, जम्हर, किसड़ी, तुरेंगा और सिनोधा में नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की अनुमति दी है।
किसानों का समय और परिवहन खर्च बचेगा
नवीन धान उपार्जन केंद्रों की स्थापना से संबंधित गांवों और आसपास के क्षेत्रों के किसानों को स्थानीय स्तर पर धान बेचने की सुविधा मिलेगी। इससे उन्हें दूर स्थित खरीदी केंद्रों तक धान ले जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।
नए केंद्र शुरू होने के बाद किसानों को ट्रैक्टर या अन्य वाहनों से धान परिवहन पर होने वाले खर्च में भी कमी आएगी। साथ ही धान को उपार्जन केंद्र तक पहुंचाने में लगने वाला समय और श्रम भी बचेगा।
खरीफ सीजन में मिलेगी सुविधा
राज्य शासन की यह मंजूरी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 और इसके बाद के खरीफ विपणन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगी। स्थानीय स्तर पर धान खरीदी की सुविधा उपलब्ध होने से किसानों को अपनी उपज बेचने में अधिक सहूलियत मिलने की उम्मीद है। नए उपार्जन केंद्रों की मंजूरी को क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
इसे भी पढ़े…..
चंद्रपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 30 से ज्यादा घायल
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- रायगढ़ में गांजा तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, यूपी के 8 तस्कर गिरफ्तार; 34.865 किलो गांजा जब्त

- रायगढ़ में खैर-तेंदू लकड़ी तस्करी के बड़े सिंडिकेट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

- छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026, प्रदेश से इकलौती शिक्षिका का हुआ चयन

- रायगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया प्रमुख परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण

- मरवाही में मृत भालू के नाखून काटकर ले गए आरोपी, वन विभाग ने दो को किया गिरफ्तार

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
