आदिवासी विकास विभाग में उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री दयालदास बघेल ने किया सम्मानित

महासमुंद, 20 अगस्त 2026। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 में आदिवासी विकास विभाग में उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए छात्रावास अधीक्षक दंपत्ति श्री नीलेश खांडे एवं श्रीमती चित्ररेखा तारक को उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारी सम्मान से सम्मानित किया गया। जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने दोनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय लंगेह और पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार भी मौजूद रहे।
नीलेश खांडे को चौथी बार जिला स्तरीय सम्मान
छात्रावास अधीक्षक श्री नीलेश खांडे को यह जिला स्तरीय सम्मान चौथी बार मिला है। इसके अलावा वे राज्य स्तर पर भी दो बार उत्कृष्ट अधीक्षक के रूप में सम्मानित हो चुके हैं।
सत्र 2016 में सरायपाली विकासखंड के ग्राम बलौदा छात्रावास में पदस्थापना के दौरान उन्होंने बिना शासकीय मदद के जनसहयोग से स्मार्ट क्लास और लाइब्रेरी की स्थापना की थी।
इस पहल का विद्यार्थियों की पढ़ाई पर सकारात्मक असर पड़ा। पहले अनुत्तीर्ण होने वाले कई छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने लगे और आगे चलकर प्रयास जैसी संस्थाओं में चयनित होने लगे।
चित्ररेखा तारक ने छात्रावास का बदला स्वरूप
श्रीमती चित्ररेखा तारक ने प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, बिछिया (बसना) में शैक्षणिक और व्यवस्थागत सुधार के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया।
उनके प्रयासों से छात्रावास की व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार हुआ और संस्था का स्वरूप भी बदला। विद्यार्थियों की शिक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किए गए उनके प्रयासों की सराहना की गई।
एकलव्य विद्यालय की जिम्मेदारी भी निभाई
दोनों की कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें नवनिर्मित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यहां भी दोनों ने अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए संस्था के उद्देश्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वर्तमान में जिला मुख्यालय में पदस्थ रहते हुए दोनों प्रशासनिक और सामाजिक जिम्मेदारियों का भी बेहतर तरीके से निर्वहन कर रहे हैं।
पीएम जनमन और धरती आबा अभियान में अहम भूमिका
श्री नीलेश खांडे वर्तमान में पीएम जनमन, धरती आबा और आदि कर्मयोगी अभियान को वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इसके अलावा पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के नोडल अधिकारी के रूप में विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित करने में भी उनका अहम योगदान है।
दोनों अधिकारियों के सम्मान को विभाग में समर्पण, नवाचार और बेहतर प्रशासनिक कार्यशैली के उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- ‘पावस प्रसंग’ में बिखरी शास्त्रीय कला की छटा, कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन
- ऑपरेशन आघात में लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.108 किलो गांजा के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार
- शराब दुकान के गार्ड पर पिस्टल से फायरिंग, बिहार से पकड़ा गया आरोपी
- खरसिया में साइबर जागरूकता अभियान तेज, 1400 से अधिक विद्यार्थियों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी
- तमनार में दो चोरियों का खुलासा, 6 नाबालिग समेत 7 आरोपी पकड़े गए
