गेरवानी में वारदात के बाद जमुई में छिपा था आरोपी, पूंजीपथरा पुलिस ने खेत में सर्च ऑपरेशन चलाकर दबोचा

रायगढ़, 22 अगस्त 2026। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में स्थित गेरवानी शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में प्राइवेट गार्ड पर पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने बिहार के जमुई जिले से गिरफ्तार कर लिया है।
गंभीर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दूसरे राज्य में जाकर छिप गया था। पूंजीपथरा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय स्तर पर की गई पतासाजी और तकनीकी सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान की और बिहार पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया।
वारदात के बाद बिहार भाग गया था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, गेरवानी स्थित शराब दुकान में आरोपी ने प्राइवेट गार्ड पर पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग की थी। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया और पुलिस से बचने के लिए बिहार के जमुई जिले में जाकर छिप गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया गया।
खेत में छिपा मिला आरोपी
जांच के दौरान आरोपी की पहचान विवेक कुमार यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी जीतझिंगोई, थाना खैरा, जिला जमुई, बिहार के रूप में हुई।
इसके बाद पुलिस टीम बिहार पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाश के दौरान आरोपी खेत में छिपा हुआ मिला, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
घटना में इस्तेमाल पिस्टल बरामद
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है।
पुलिस की इस कार्रवाई से फायरिंग की गंभीर वारदात के आरोपी को दूसरे राज्य से पकड़कर रायगढ़ लाने में सफलता मिली है।
इन धाराओं में हुई कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी विवेक कुमार यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 206/2026 दर्ज किया है। उसके खिलाफ धारा 296, 351(3), 109(1) बीएनएस तथा धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़े…..बेटियों को हर साल ₹30 हजार, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- ‘पावस प्रसंग’ में बिखरी शास्त्रीय कला की छटा, कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन
- ऑपरेशन आघात में लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.108 किलो गांजा के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार
- शराब दुकान के गार्ड पर पिस्टल से फायरिंग, बिहार से पकड़ा गया आरोपी
- खरसिया में साइबर जागरूकता अभियान तेज, 1400 से अधिक विद्यार्थियों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी
- तमनार में दो चोरियों का खुलासा, 6 नाबालिग समेत 7 आरोपी पकड़े गए
